पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा पैसे से सत्ता व सत्ता से पैसा बनाती है, यह देश के लिए घातक दिग्विजय सिंह

भाजपा पैसे से सत्ता व सत्ता से पैसा बनाती है, यह देश के लिए घातक-दिग्विजय सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा मूल राजनीति से दूर हो गई है वह पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसे बना रही है। यह स्थिति देश को गलत रास्ते पर ले जा रही है। पिछले माह भाजपा जहां बहुमत से दूर रही है वहां उसने पैसे के बल पर सत्ता पाई है। यह बात पूर्व सीएम व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कही।

वे गुरुवार रात 12.10 बजे मंदसौर सर्किट हाउस पर मीडिया से बात कर रहे थे। कर्नाटक का उदाहरण देकर विधानसभा चुनाव में बहुमत वाली पार्टियों को सरकार बनाने का न्यौता ना मिलने पर भी बात रखी उपज के भाव कम मिलने को लेकर किसानों द्वारा किए आंदोलन की बरसी पर कांग्रेस द्वारा पूरा साथ देने का दावा महासचिव सिंह ने किया। उन्होंने कहा 6 जून को आंदोलन किया जाएगा। तैयारी की जा रही है। इसमें राहुल गांधी के भी आने की संभावना है। हमारा सफल प्रदर्शन होगा। अब प्रदेश में बदलाव निश्चित है।

नीमच के पूर्व जिलाध्यक्ष बोले - मीनाक्षी मैडम एकतरफा चलती हैं, दिग्विजयसिंह ने कहा -आपसी झगड़े बंद करो

दिग्विजयसिंह के सामने शुक्रवार सुबह 6 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ता शिकवे-शिकायत लेकर पहुंचे। पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह जावरा, पूर्व उद्याेग एवं वाणिज्य मंत्री नरेंद्र नाहटा, जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता ओमसिंह भाटी समेत अन्य नेताओं ने अलग-अलग चर्चा की। सिंधिया गुट से जुड़े व नीमच कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सेठी के साथ नीमच के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला महामंत्री देवेंद्र परिहार भी साथ थे। नीमच जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सेठी ने कहा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करना है तो सबको साथ लेकर चलना होगा। कड़े फैसले लेना होंगे। यहां मैडम (मीनाक्षी नटराजन) एकतरफा चलती हैं। कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित समझता है। इस पर सिंह ने कहा हमारी प्राथमिकता सरकार बनाना है। दिग्विजयसिंह ने इशारों-इशारों में कई बार कहा कि अगले चुनाव के टिकट वितरण, संगठनात्मक बदलाव में मंदसौर संसदीय क्षेत्र में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन की ही चलेगी। सिंह सुबह 9 बजे के बाद बालकवि बैरागी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने मनासा के लिए निकले।

जनता कांग्रेस को चुनाव जीताती, राजभवन हरा देता

नीमच |
जनता कांग्रेस को चुनाव जीताती है लेकिन राजभवन हरा देता है। राजभवन जनता से भी ऊपर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपाध्यक्ष अमित शाह लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने शुक्रवार को मनासा में मीडिया से कही। उन्होंने कहा तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा में जनता ने कांग्रेस को चुनाव जीताया लेकिन राजभवन ने चुनाव हरा दिया।

खबरें और भी हैं...