मंदसौर | जिला कराते एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल स्पर्धा का आयोजन करेगा। शुभारंभ शनिवार को होगा। इसमें देश के छह राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड के साथ ही नेपाल की टीम भी सहभागिता करेगी। 400 खिलाड़ी स्पर्धा में जौहर दिखाएंगे। इसमें विजयी खिलाड़ी यूरोप में वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला कराते एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आयोजन स्थल श्री पशुपतिनाथ विश्रामगृह, चंद्रपुरा मंदसौर का अवलोकन किया और आयोजन की रूपरेखा बनाई। जिला कराते एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डॉ. भानुप्रतापसिंह सिसौदिया ने बताया मप्र के इतिहास में पहली बार मंदसौर में इतनी बड़ी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनी स्पर्धा का शुभारंभ शनिवार सायं 5 बजे श्री पशुपतिनाथ विश्राम गृह, चंद्रपुरा मंदसौर पर होगा। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, जिपं अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा उत्तर मंडल नगर अध्यक्ष नरेश चंदवानी व आईकेकेएफएआई के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रभारी विजय कोठारी, एसपी मनोज सिंह होंगे।