मंदसौर | लाइसेंस संबंधी फाइल समय पर तैयार ना हुई तो एक व्यक्ति ने हंगामा मचाया। अभद्रता का आरोप लगाया। जानकारी मुताबिक दस्तावेज समय पर तैयार ना होने पर दोपहर में सुनील दीन नामक व्यक्ति ने हंगामा किया। स्टाफ सदस्यों पर लापरवाही व अभद्रता करने के आरोप लगाए। इधर, मामले में आरटीओ बरखा गौड़ ने कहा उक्त विषय मेरी जानकारी में आया था। जो केवल आपसी बातचीत का मामला ही था, इसे लेकर अफवाह फैली। अभद्रता करने जैसा कोई इश्यू नहीं था।