मंदसौर | इनरव्हील क्लब ने 33वां निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया। चिपलाना में आयोजित शिविर में 105 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इनमें 22 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर ग्राम पंचायत भवन में लगा। क्लब अध्यक्ष शशि मारू, जमना बाफना, ज्योति दोशी, शिमला जैन, ग्राम सरपंच शिवकुंवर रणजीतसिंह, उपसरपंच गंगाबाई, सचिव मोहनलाल पड़िया सहित ग्रामीण मौजूद थे। आभार सचिव सीमा गांधी ने व्यक्त किया।