मंदसौर | यशोधर्मन पुरातत्व संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर प्रदर्शनी लगी। शुभारंभ कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने किया। एसपी मनोजकुमार सिंह भी मौजूद थे। संग्रहालय अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया इतिहासविद कैलाशचंद्र राठौर, गिरिजाशंकर रूनवाल, मनोज जैन, राजेंद्रसिंह राठौर, रमेश धनोतिया भी मौजूद थे। प्रदर्शनी 24 मई तक लगेगी, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नागरिक आ सकेंगे।