पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुरमयी शाम... संगीत से होती शांति व आनंद की अनुभूित

सुरमयी शाम... संगीत से होती शांति व आनंद की अनुभूित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | आपाधापी भरे दौर में लगभग हर व्यक्ति किसी ना किसी तनाव से गुजरता है लेकिन तनाव को दूर कर मस्तिष्क को आनंद और शांति की अनुभूति कराने में संगीत का अपना अहम योगदान है। कहा जाता है कि संगीत ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि आनंद की अनुभूति कराने का एक सशक्त माध्यम भी है। यह बात सांसद सुधीर गुप्ता ने कही। वे वैश्य महासम्मेलन एवं सागर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दयामंदिर छबिगृह में आयोजित पल-पल दिल के पास एक सुरमयी शाम में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रख्यात गायक प्रिंस मनोज राधवानी इंदौर सहित गायक कलाकारों ने समां बांधा। करीब साढ़े तीन घंटे तक श्रोताओं को संगीत की स्वरलहरियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन प्रदेश मंत्री जगदीश अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि जिला प्रभारी नरेंद्र अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, वैश्य महासम्मेलन महिला जिला प्रभारी चंदा कोठारी, जिलाध्यक्ष सुरेश सोमानी, पार्षद राम कोटवानी एवं समाजसेवी पं. राजेंद्र शर्मा थे। शुरुआत में आयुषी देशमुख ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष सुरेश सोमानी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम मांदलिया, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण छापरवाल, युवा अध्यक्ष राकेश दुग्गड़ सहित पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन सागर म्यूजिकल ग्रुप अध्यक्ष भरत लखवानी ने किया। आभार वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री भगवानदास विजयवर्गीय ने माना।

खबरें और भी हैं...