मंदसौर | महावीर इंटरनेशनल की बैठक पूर्व अध्यक्ष निर्मल सुराणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण एवं संचालक मंडल की उपस्थिति में सर्वानुमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। अजय फाफरिया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रसन्न जैन, राकेश चौधरी, सचिव विमल हड़पावत, कोषाध्यक्ष प्रतीक पोखरना, सहसचिव चंद्रेश बाफना, प्रवक्ता भागचंद खंडेलवाल को नियुक्त। संचालन राकेश जैन ने किया। आभार हड़पावत ने माना।