मंदसौर | बीएससी चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के सभी नियमित, स्वाध्यायी छात्राओं की प्राणिकी की प्रायोगिक परीक्षा 22 मई को सुबह 8 बजे से होगी। शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. उमा गगरानी ने बताया सभी छात्राएं अपने प्रायोगिक रिकाॅर्ड के साथ उक्त दिनांक एवं समय पर अनिवार्यत: उपस्थित रहें। प्रायोगिक परीक्षा की समय सारिणी का अवलोकन छात्राएं काॅलेज के सूचना पटल से करें।