मंदसौर | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बलिदान दिवस के रूप में मनाई। उपस्थित कांग्रेसजन ने उनके कार्यों को याद कर पुष्पांजलि दी। इस दौरान पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश काला, महामंत्री राघवेंद्रसिंह तोमर, सौभाग्यमल जैन, कांतिलाल राठौर, अशांशु संचेती, कमलेश जैन, कमलेश सोनी, पुरुषोत्तम पोरवाल समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।