पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के कार्यक्रम को विफल करने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें अर्चना चिटनीस

कांग्रेस के कार्यक्रम को विफल करने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें - अर्चना चिटनीस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस ने सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रभारी मंत्री ने सभी को 6 जून को कांग्रेस के होने वाले कार्यक्रम को विफल कराने के लिए कमर कसने का कहा। इसके लिए संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी भी 22 मई से मंदसौर में ही डेरा डालेंगे। गांव-गांव विकास यात्रा के माध्यम से किसानों को भ्रमित होने से रोका जाएगा। चिटनीस ने कांग्रेस के विरोध का आक्रामक रूप से जवाब देने की बात कही।

विभिन्न कार्यों के लोकार्पण व कार्यक्रमों में भाग लेेने के लिए प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री व प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस रविवार देररात मंदसौर पहुंची थीं। सोमवार सुबह सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की। हालांकि विधायक यशपालसिंह सिसौदिया व अन्य पदाधिकारी विकास यात्रा को लेकर मार्गदर्शन देने की बात कह रहे है। सूत्रों के अनुसार पार्टी 6 जून को कांग्रेस के कार्यक्रम को विफल कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राएं निकाली जाएंगी जिसमें जिम्मेदार पदाधिकारी गांव-गांव लोगों को विकास की जानकारी देते हुए कांग्रेस द्वारा फैलाएं जा रहे भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए तीनों विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी व सुवासरा विधानसभा की जिम्मेदारी सांसद सुधीर गुप्ता व पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार को सौंपी है। कांग्रेस को जवाब देने के लिए भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जोशी 22 मई से मंदसौर में ही रहेंगे। वे संगठन के विवाद को खत्म करते हुए आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा निकालेगी विकास यात्राएं

सर्किट हाउस पर हुई बैठक में विचार रखते भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़।

सीएम का हुआ सीधा प्रसारण- मुख्यमंत्री ने 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन के लिए ‘हम छू लेंगे आसमां’ योजना का शुभारंभ किया। इसका सीधा प्रसारण उत्कृष्ट स्कूल में भी किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री भी शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिंदगी पड़ाव है, मंजिल नहीं। परीक्षा से हमें घबराना नहीं चाहिए।

पीएचई के अधिकारी-जनप्रतिनिधियों के साथ करें बैठकें

दोपहर में प्रभारी मंत्री अर्चना ने कलेक्टोरेट में जिला योजना समिति की बैठक ली। इसमें पीएचई के अधिकारियों से जिले में पेयजल की स्थिति पर जानकारी लेने के बाद कहा कि खराब हैंडपंप को तुरंत सही कराएं। जहां पेयजल की स्थिति खराब है वहां प्राथमिकता से ध्यान दें। इसके लिए अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। शिवना के आसपास बांस के पौधे लगाने की बात कही। उद्यानिकी विभाग को गांव-गांव ग्राउंड वाटर लेवल पर काम करने को कहा।

शिवना शुद्धिकरण का किया निरीक्षण- प्रभारी मंत्री ने सोमवार सुबह शिवना पर चल रहे गहरीकरण व श्रमदान का निरीक्षण किया। चिटनीस ने कहा कि नदी हमारी धरोहर है व इसकी रक्षा हम सभी को मिलकर करनी है। अभियान में सोमवार को 60 ट्राॅली व 18 डंपर गाद निकाली।

खबरें और भी हैं...