पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रभारी मंत्री से मिले नाराज पार्षद, शाम को रुकी विभागों के बंटवारे की घोषणा

प्रभारी मंत्री से मिले नाराज पार्षद, शाम को रुकी विभागों के बंटवारे की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा सभापतियों के बदलाव के बाद भी पार्षदों का विरोध थमता नहीं दिख रहा है। सभापति विभाग की चाह में सोमवार को प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस से मिले व पुराने विभाग दोबारा देने की मांग की। मामले में संगठन के जिम्मेदार जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। इधर, सोमवार शाम काे सभापतियों को दिए जाने वाले विभागों की घोषणा को भी टाल दिया है।

पहले सात में से पांच पार्षदों के बदलाव पर बाकी पार्षदों ने खुलकर संगठन के निर्णय का विरोध किया। इसको थामने के लिए संगठन ने सभी निर्णयों को स्थगित करते हुए पुराने सभापतियों को वापस जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग को लेकर पार्टी में घमासान मचा है। सोमवार को भी विभागों में बदलाव नहीं करने व पूर्व के सभी विभाग उन्हीं सभापतियों को दिए जाने की मांग करते हुए पार्षद मुकेश खमेसरा, श्रवण रजवानिया अन्य पार्षदों के साथ प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस से मिले। इस दौरान विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी मौजूद थे।

इधर, नपाध्यक्ष का कहना है कि नपा कार्यालय अधीक्षक प्रमोद जैन के पास फाइल है व अचानक उनके परिवार में गमी होने पर अवकाश पर चले गए। मंगलवार को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पदों को लेकर प्रभारी मंत्री से मिले पार्षद।

विभाग को लेकर प्रयास कर रहे हैं

पार्षदों द्वारा विभाग को लेकर प्रभारी मंत्री से मिलने की जानकारी नहीं है। मैं पता करूंगा। सबकी अपनी महत्वाकांक्षा होती है, वह उसके लिए प्रयास कर रहे हैं। देवीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष, भाजपा

खबरें और भी हैं...