पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान आंदोलन से पहले सख्ती, नगरीय सीमा पर की नाकाबंदी

किसान आंदोलन से पहले सख्ती, नगरीय सीमा पर की नाकाबंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान आंदोलन की चेतावनी के बाद इस बार पुलिस पहले से ही व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैद है। इसके साथ ही गांव-गांव में जनसंवाद कर लोगों को समझाइश दी जा रही है। उन्हें आंदोलन में होने वाली हिंसा के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया जा रहा है। इसको रोकने के लिए प्रशासन ने नगरीय सीमा के बाहर नाके लगा दिए हैं। यह पिछले साल बनी स्थिति को देखते हुए लगाए जा रहे हैं ताकि आंदोलन की आड़ में उपद्रवी संपत्ति को नुकसान ना पहुंचा सकें।

पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने काफी नुकसानी किया था। इसको देखते हुए इस साल पहले से ही प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाने का मन बना लिया है। योजना के तहत किसी भी हाल में भीड़ को शहर व बाजारी क्षेत्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में नगर के बाहर ही नाके लगाए हैं। जहां बल तैनात रहेगा और भीड़ काे नियंत्रित किया जाएगा। वज्र वाहन सहित अन्य वाहनों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है ताकि विपरीत परिस्थिति में आवाजाही के दौरान बल को किसी प्रकार की परेशानी का समाना ना करना पड़े।

तैयारी

पिछली बार से सबक लेकर गांव-गांव में जनसंवाद कर लोगों को दे रहे समझाइश, हिंसा के दुष्परिणामों से करा रहे अवगत

ग्रामीण क्षेत्रों पर पुलिस और प्रशासन की खास नजर, लगातार ले रहे बैठकें

सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों से रहें सावधान

पुलिस प्रशासन आंदोलन की रूपरेखा को समझते हुए प्रत्येक थाना स्तर पर ग्राम नगर सुरक्षा समिति की बैठक आयोजन कर रहा है। सोमवार को पिपलियामंडी थाना क्षेत्र में समिति की बैठक हुई। यहां एसडीओपी मल्हारगढ़ धीरज बब्बर ने कहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में रक्षा समिति के सदस्यों का बड़ा योगदान रहता है। हम जहां रहते हैं वहां की रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों से सावधान रहें, उन्हें रोकें। अपने क्षेत्र की अफवाह जैसे मैसेज सोशल मीडिया पर देखते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की वास्तविक्ता के बारे में जांच करें और अफवाह वाले एसएमएस का तुरंत खंडन करें।

वायडी नगर थाने के बाहर लगा नाका।

25 तक हटा दे दुकानों के बाहर रखे खराब टायर

टीआई कमलेश सिंगार ने रक्षा समिति के सभी सदस्यों सहित हाईवे पर स्थित दुकान संचालकों को शांति बनाए रखने को कहा। साथ ही क्षेत्र में पंक्चर बनाने वालों को समझाइश दी है कि 25 तारीख तक दुकानों के बहार रखे खराब, फूटे, पुराने, वेस्टेज टायरों को हटा दें। इनके जलने की वजह पिछले साल काफी माहौल ख़राब हुआ था। क्षेत्र में जगह-जगह दुकानों के बहार रखे खराब टायर जलाए गए थे। यदि क्षेत्र में कहीं भी टायर से आग लगने का कारण बनी तो संबंधित दुकान संचालक पर भी वैधानिक कार्रवाई होगी।

दुकान पर पेट्रोल-डीजल बेचने पर भी लगाई रोक

ग्रामीण क्षेत्रों में दुकान पर पेट्रोल-डीजल बेचने पर भी रोक लगाकर उन्हें भी समझाइश दी जा रही है। चौकी दिलीप राजौरिया ने कहा आम आदमी अपना नुकसान कभी नहीं करता। दूसरों का घर फूंककर तमाशा देखता है। जिस तरह से जून में शुरू होने वाले किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ एसएमएस चल रहे हैं उनको नजरअंदाज कर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट न करें। बिना काम के अपने-अपने घरों से बहार न निकलें। इसी तरह अफजलपुर थाना क्षेत्र में आने वाले पेट्रोल पंप में लगे उपकरणों की सोमवार को थाना प्रभारी संजीत सिंह ने जांच की।

खबरें और भी हैं...