तकनीकी शिक्षा विभाग सत्र 2018-19 में बीई में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की तैयारियों में लगा है। इसके चलते बीई में 60 हजार सीट के लिए काउंसिलिंग करेगा। इस बार 10 हजार सीट कम की जा रही हैं। एडमिशन की संख्या में लगातार कमी आने के कारण एेसा किया जा रहा है। पिछले साल 71,823 सीटों के लिए काउंसिलिंग की थी। इसमें 32,943 एडमिशन हुए थे। सीट की संख्या कम करने से एडमिशन के ग्राफ में औसतन वृद्धि होगी। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।