‘दुर्घटना की जानकारी थाने में दें कोटवार♠’
मंदसौर | ग्रामीण जनधन की दुर्घटना की जानकारी संबंधित क्षेत्र का कोटवार तत्काल थाने में एवं राजस्व ग्राम से संबंधित जानकारी पटवारी को दें। यह निर्देश एसडीएम एसएल शाक्य ने तहसील एवं कोटवारों की बैठक मेें दिए। उन्होंने कहा कि सभी कोटवार शासन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत रहें। सीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले सभी कोटवार अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहें। राजस्व पुरस्कार के अनुसार कोई भी ग्रामीण कुएं में गिरने, सांप के काटने, आगजनी, आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं में शासन पीड़ित आवेदक को आर्थिक सहायता स्वीकृत करती है इसके लिए कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होना जरूरी हैं। तहसीलदार ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार तेजकरण वर्मा ने भी संबोधित किया।