तेलाभिषेक कर मनाई शनि जयंती
मंदसौर | मंगलवार को शहर सहित अंचल में शनि जयंती पर्व मनाया। शहर में खानपुरा स्थित शनि मंदिर, लालघाटी रोड, कोठारी कॉलोनी सहित जगह-जगह शनि मंदिरों पर भंडारे व अन्य आयोजन हुए। खानपुरा स्थित मुख्य शनि मंदिर पर बाफना परिवार ने सुबह 6 बजे भगवान का तेलाभिषेक किया। सुबह 10 बजे भंडारा शुरू हुआ जो देर रात 10 बजे तक चलता रहा। दिनभर में 10 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। विधायक यशपालसिंह सिसाैदिया, नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, हरीश विजयवर्गीय, अरविंद्र कागला, नरेंद्र धनोतिया, संजय भाटी सहित कई भक्त मौजूद थे। अंचल में भी भक्तों ने शनि जयंती मनाई।