जनसुनवाई में 154 लोगों ने बताई समस्या
मंदसौर | कलेक्टोरेट में मंगलवार को जनसुन वाई हुई। जिलेभर से आए 154 लोगों ने समस्या, शिकायत, आर्थिक सहायता संबंधी आवेदन दिए। डिप्टी कलेक्टर प्रकाश नायक, एसडीएम मल्हारगढ़ अंकिता प्रजापत समेत अन्य अधिकारियों ने समुचित कार्रवाई के लिए विभाग प्रमुखों को लिखा। आवेदन में लोगों ने बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मंजूर करने, अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता समेत अन्य विषयों पर आवेदन दिए।