टेबल-टेनिस... 20 तक देंगे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राव प्रशिक्षण
मंदसौर | जिला टेबल-टेनिस एसोसिएशन द्वारा 20 मई तक आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर चयनित खिलाड़ियों का विशेष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इसमें पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच प्रभाकर राव द्वारा सुबह-शाम 4-4 घंटे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला टेबल-टेनिस एसोसिएशन सचिव त्रिभुवन कविश्वर ने बताया शिविर में खेल व कौशल के आधार पर विशेष खिलाड़ियों का चयन किया है जिनको ट्रेनिंग दी जा रही है।