पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 142 ट्रॉली मिट्टी निकाली, अब श्रमदान के लिए घर घर देंगे पीले चावल

142 ट्रॉली मिट्टी निकाली, अब श्रमदान के लिए घर-घर देंगे पीले चावल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवना शुद्धिकरण अभियान को लाेगों का समर्थन मिलने लगा है। इसे वृहद्ध रूप देने के लिए अब जन अभियान परिषद शहर के सभी 40 वार्डों में जनसंपर्क व जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। घर-घर जाकर लाेगों को श्रमदान में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंगलवार को अभियान में 125 श्रमदानियों ने श्रमदान कर 2 ट्रैक्टर-ट्राली गाद निकाली। दिनभर मशीनों के माध्यम से 142 ट्रैक्टर-ट्राॅली मिट्‌टी व गाद निकालने का कार्य किया।

अभियान के सदस्य विनय दुबेला ने बताया कि अभी शिवना शुद्धिकरण अभियान में रोज 300 से 500 लोग श्रमदान करने पहुंच रहे हैं। इसे विशाल रूप देने के लिए अब घर-घर से सहयोग मांगा जाएगा। जन अभियान परिषद व जुड़े सदस्य पांच से सात दिन में वार्डवार जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। इसमें प्रत्येक दिन एक वार्ड में गली-गली घर-घर भ्रमण कर लोगों को शिवना की उपयोगिता व अभियान के महत्व के बारे में बताया जाएगा।

देंगे वृहद रूप

शिवना

शुद्धिकरण

मंगलवार को 125 लोगों ने नदी में किया श्रमदान, सदस्य वार्डाें में जाकर शिवना की उपयोगिता व अभियान का महत्व बताएंगे

दिनभर चलती रही पोकलेन व ट्रैक्टर-ट्राॅलियां

आर्थिक व अन्य सहयोग के लिए निमंत्रण दिए जाएंगे

लोगों को श्रमदान व गहरीकरण में आर्थिक व अन्य सहयोग के लिए प्रेरित कर निमंत्रण दिए जाएंगे। इसके लिए दो से तीन दिन में रणनीति तैयार कर चार से पांच दिन में जनसंपर्क शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को सुबह 125 करीब श्रमदानियों ने श्रमदान कर दो ट्रैक्टर-ट्राॅली मिट्‌टी व गाद निकाली। इसके बाद शाम तक एक पोकलेन व एक जेसीबी की मदद से गहरीकरण चलता रहा। सात ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की मदद से गाद को अन्य स्थानों पर डालने का काम किया गया।

इधर, तेलिया तालाब का समतलीकरण व अतिक्रमण हटाने का अभियान जल्द शुरू करने की मांग की

मंदसौर | तेलिया तालाब बचाओ संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर अनुकूल जैन को दिया। इसमें तेलिया तालाब के समतलीकरण, सीमांकन एवं जल भराव क्षेत्र को वर्षा से पहले अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पिछले दो सालों से नगरपालिका और प्रशासन ने तालाब के संरक्षण और अतिक्रमण मुक्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इससे भूमाफिया सक्रिय होकर तालाब पर काबिज होते जा रहे हैं। उन्होंने तालाब में पहुंचने वाले वर्षा जल को रोकने के लिए नालों तक में भराव कर दिया है। तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए पूर्व विधायक ओमप्रकाश पुरोहित ने सराहनीय कार्य किया था। वर्तमान में तालाब की और आने वाले नाले अस्तित्वहीन होते जा रहे हैं। राजस्व और नपा द्वारा किए गए सीमांकन के चिह्न भी भूमाफियाओं ने हटा दिए हैं। इसे तत्काल व्यवस्थित किया जाना चाहिए। ज्ञापन का वाचन सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश सोनी ने किया। शशिकांत गर्ग, डॉ. राघवेंद्रसिंह तोमर, शैलेंद्र जोशी, बबीतासिंह तोमर, संजय सोनी, राजेश बंधवार, शैलेंद्र बघेरवाल, राजेश पाठक, जगदीश जटिया, सुरेंद्र कुमावत, हेमंत शर्मा, मिथुन वफ्ता, अशांशु संचेती, विजय कोठारी, शेरसिंह पंवार सहित समिति सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...