कल तक जमा होंगे पीजी कोर्स के लिए परीक्षा फॉर्म
मंदसौर | बीयू ने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया है। एमए, एमएससी व एमकॉम के रेगुलर व एटीकेटी प्राप्त छात्र अब 16 मई तक ऑनलाइन फार्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी पोर्टल www.bubhopal.ac.in से प्राप्त से कर सकते हैं।