सोनिया की शोक संवेदना लेकर पहुंची पूर्व सांसद
मनासा | ख्यात साहित्यकार, राजनीतिज्ञ और कवि बालकवि बैरागी के दुखद निधन पर मंदसौर-नीमच की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन अखिल भारतीय कांग्रेस को पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का शोक संदेश लेकर उठावने में द्वारकापुरी पहुंची। ब्लॉक कांग्रेसाध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने बताया 19 मई को प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कमलनाथ शोक संतप्त परिवार से मिलने आएंगे। 13 मई को पूर्व सांसद और मंत्री बैरागी का कवि नगर स्थित अपने पैतृक निवास पर निधन हो गया था।