यातायात पुलिस ने चलाया धरपकड़ अभियान
मंदसौर | यातायात पुलिस ने मंगलवार को श्रीकोल्ड चौराहे पर नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। बसों की जांच की। लोडिंग वाहनों, बाइक पर तीन-चार सवारी वाले मामलों पर कार्रवाई की। दस्तावेज जांचे। 2 घंटे तक चले अभियान के दौरान यात्री प्रतीक्षालय के बाहर की अस्थायी दुकानें भी हटाई गईं ताकि बसों का स्टॉपेज रोड किनारे हो सके। थाना प्रभारी विष्णु वास्कले ने बताया हेलमेट ना पहनने, दस्तावेज ना होने, ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले मामलों में कार्रवाई की। जांच निरंतर जारी रहेगी।