पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज 500 बसें नहीं चलेंगी, आप ट्रेनों और रोडवेज की बसों में कर सकते हैं सफर

आज 500 बसें नहीं चलेंगी, आप ट्रेनों और रोडवेज की बसों में कर सकते हैं सफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप नौकरी पेशा हैं और रोज आसपास के शहर या गांव अपडाउन करते हैं तो सोमवार को बस के भरोसे ना रहें। एक दिनी हड़ताल के कारण बस संचालन पूरे दिन बंद रहेगा। नजदीकी जिलों नीमच-रतलाम व अन्य रूट पर जाना है तो ट्रेन के समय को लेकर अपडेट रहना होगा। सुरक्षा आश्वासन के बाद रोडवेज बसें भी चलेंगी। अंचल तक सेवा के लिए मैजिक-आॅटो उपलब्ध रहेंगे। इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।

बसों की किराया दरों में इजाफे की मांग को लेकर सोमवार को नीमच-रतलाम से लेकर अंचल के विभिन्न रूटों पर यात्री बसें नहीं चलेंगी। एक दिनी हड़ताल में करीब 500 यात्री बसों के पहिये थम जाएंगे। मोटर मालिक संघ अध्यक्ष शिखर रातड़िया ने बताया सभी यात्री बसों पर 21 मई की हड़ताल का नाेटिस भी चस्पा कर दिया है ताकि सूचना रहे। किराये में 40 फीसदी इजाफा की मांग और 2016 के बाद से परिवहन सेवाओं की बढ़ी दरों को लेकर भी विरोध है।

अंचल तक पहुंचाने के लिए 700 ऑटो व 25 मैजिक उपलब्ध रहेंगी

रविवार शाम को रोडवेज बस संचालक को वाहन संचालन में सुरक्षा का आश्वासन देते ट्रैफिक प्रभारी विष्णु वास्कले।

सभी रूट पर पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन

प्राइवेट बसों की हड़ताल के बीच राजस्थान राेडवेज बसों के संचालन पर भी संशय था। रविवार शाम को ट्रैफिक थाना प्रभारी विष्णु वास्कले नेहरू बस स्टैंड पहुंचे और रोडवेज बस संचालकों को सोमवार को बस संचालन के लिए कहा ताकि यात्रियों को परेशानी ना रहे। वास्कले ने सभी रूट पर पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। आरक्षक हार्देश वर्मा ने सभी से रूट चार्ट टाइम टेबल की जानकारी ली ताकि सुरक्षा इंतजाम भी रहें। इसके बाद संचालक माने।

वैकल्पिक साधनों पर फोकस

इधर, यात्रियों की परेशानी को कम करने व वैकल्पिक इंतजाम के लिए आरटीओ ने ऑटो व मैजिक चालकों की मीटिंग ली है जिससे कुछ राहत मिल सकेगी। आरटीओ बरखा गौड़ ने बताया बस संचालकों ने हड़ताल संबंधी आवेदन दिया है। प्रदेशव्यापी हड़ताल है। ऐसे में यात्रियों को राहत मिले, इसके लिए वैकल्पिक साधनों के तौर पर मैजिक व आॅटो चालकों की बैठक ली है ताकि वे सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग करें। नगर में 25 से अधिक मैजिक और 700 ऑटो संचालित होंगे।

रोडवेज बसों का टाइम व रूट

समय रोडवेज बस का रूट

सुबह 7 बजे अजमेर-रतलाम

सुबह 8.30 बजे अजमेर-रतलाम

सुबह 9 बजे उदयपुर-रतलाम

(वाया प्रतापगढ़)

दोपहर 12 बजे इंदौर-मंदसौर

दोपहर 12 बजे भीलवाड़ा-मंदसौर

नीमच की ओर जाने वाली ट्रेनें

ट्रेन का नाम आगमन प्रस्थान

भोपाल-जयपुर 12.10 12.12 (रात)

इंदौर-जयपुर लिंक 12.10 12.12

बांद्रा-अजमेर 4.10 4.12 (सुबह)

इंदौर-जोधपुर 8.10 8.12

रतलाम-आगरा 10.25 10.30

महू-चित्तौड़गढ़ डेमू 11.39 11.41 (दोपहर)

इंदौर-उदयपुर 2.18 2.20

रतलाम-उदयपुर 6.09 6.11 (शाम)

महू-भीलवाड़ा डेमू 8.20 8.22 (रात)

रतलाम की ओर जाने वाली ट्रेन

ट्रेन का नाम आगमन प्रस्थान

उदयपुर-इंदौर 12.49 12.51 (रात)

जयपुर-भोपाल 2.55 2.57

जयपुर-इंदौर लिंक 2.55 2.57

उदयपुर-रतलाम 5.59 6.01 (सुबह)

भीलवाड़ा-महू डेमू 7.40 7.42

आगरा-रतलाम 1.12 1.13 (दोपहर)

मेरठ-मंदसौर 1.40 1.45

जोधपुर-इंदौर 6.58 7.00 (शाम)

विभिन्न रूट की ट्रेनों पर एक नजर : समय का विशेष ध्यान रखें

खबरें और भी हैं...