पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज जिले में रहेंगी प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस

आज जिले में रहेंगी प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग व प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस रविवार देररात मंदसौर आईं। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 21 मई सुबह 7 बजे शिवना शुद्धिकरण व सौंदर्यीकरण अभियान में भाग लेंगी। सुबह 9 बजे सर्किट हाउस पर भाजपा पदाधिकारियों व आमजन से मुलाकात करेंगी। 10 बजे उत्कृष्ट विद्यालय में हम छू लेंंगे आसमां योजना के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगी। 11.30 बजे ग्राम मैनपुरिया में विकास कार्यों का अवलोकन कर दोपहर 1.30 बजे जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर 3.30 बजे मंदसौर से धंधोड़ा जाएंगी। यहां नवीन पुलिया का लोकार्पण कर व मुख्यमंत्री पेयजल नलजल योजना का भूमिपूजन करेंगी। रात 9 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगी।

खबरें और भी हैं...