पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब छात्रों और अफसरों की हाजिरी होगी ऑनलाइन, एप डाउनलोड करने के निर्देश

अब छात्रों और अफसरों की हाजिरी होगी ऑनलाइन, एप डाउनलोड करने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। इसमें सभी सरकारी स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। एम शिक्षा मित्र योजना दोबारा लागू कर दी गई है। कई जगह अधिकारियों की हाजिरी भी एप के जरिए लगना शुरू हो गई है। सभी को 5 जून तक एम शिक्षा मित्र एप डाउनलोड करने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने दिए हैं।

शिक्षकों के विरोध के चलते मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 30 मार्च को योजना को समाप्त करने की घोषणा की थी। उन्होंने ही इसे दोबारा लागू करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव मुखर्जी ने कहा कि एप डाउनलोड कराने का काम तुरंत और तेजी से किया जाए। शिक्षक ऑफलाइन हाेने पर भी हाजिरी लगा सकेंगे, जैसे ही वे नेटवर्क क्षेत्र में आएंगे उपस्थिति स्वत: लग जाएगी। जो ऐसा नहीं करेंगे, उनका वेतन नहीं बनेगा। प्रभारी डीईओ आरएल कारपेंटर का कहना है स्थानीय स्तर पर जल्द आदेश देंगे।

एप से ये काम होंगे

शिक्षक, स्कूल, विद्यार्थी और आरटीई सहित ज्ञानार्जन नाम से छह विकल्प होंगे। राज्य, सरकारी, सीपीआई, राज्य शिक्षा केंद्र, आरएमएसए व ज्वाइंट डायरेक्टर की जानकारियां व पत्र देख सकेंगे। वेतन पर्ची, उपस्थिति, छुट्टी का आवेदन, कक्षावार उपस्थिति, शिकायत करने की भी सुविधा। विद्यार्थी विकल्प में योजनाएं व छात्रवृत्ति की स्थिति, आरटीई में आवंटन, प्रवेश व अन्य जानकारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...