मंदसौर | मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में मंत्री परिषद व्दारा पुन: संशोधन आदेश जारी किए हैं। इसके फलस्वरूप अब मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग व्दारा भी संचालित की जाएगी। योजना अंतर्गत स्पष्ट किया है कि आवेदक का परिवार पहले से ही उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में स्थापित न हो। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।