पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिन मुद्दों को लेकर 1 वर्ष पूर्व मंदसौर सहित प्रदेश

जिन मुद्दों को लेकर 1 वर्ष पूर्व मंदसौर सहित प्रदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिन मुद्दों को लेकर 1 वर्ष पूर्व मंदसौर सहित प्रदेश के किसान संघर्षरत थे, उसकी वर्षगांठ निकट है । वह यह अवसर प्रदान करती है कि किसानों की कितनी मांगें स्वीकार की गईं। मृत किसानों के परिवारों को न्याय मिल पाया। इस पर भी प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर विचार हो । चुनावी वर्ष है आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आंदोलन के राजनीतिक मायने भी महत्वपूर्ण है। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर किसान संगठनों ने पुनः आंदोलन की घोषणा की है । कृषि उत्पाद शहर में न लाने की घोषणा का सर्वाधिक खामियाजा समाज के गरीबों को भुगतना पड़ेगा जिनकी संपन्न वर्ग की तरह की क्षमता नहीं है। इस पर भी विचार किया जाना चाहिए - हरनामसिंह चंदवानी, मंदसौर

आंदोलन के राजनीतिक मायने भी महत्वपूर्ण हैं

देश में गरीब, निम्न आय वर्ग एवं मध्यमवर्ग आबादी का करीब 90 फीसदी तक है। साथ ही प्रदूषित वातावरण, स्वच्छता की कमी, अज्ञानता के कारण बीमारियां ज्यादा होती है। स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर उच्च कोटी का नहीं होने से परेशानी आती है, यहां सरकार का बजट आबादी के मान से काफी कम है। बेहतरी के लिए सरकार जल्द से जल्द भारतीय स्वास्थ्य सेवा नियामक प्राधिकरण का गठन करे ताकि स्वास्थ्य सेवा बेहतर हों और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दुरुपयोग रोका जा सके। -महेंद्र धाकड़, मंदसौर

‘स्वास्थ्य सेवाओं में बजट काफी कम’

इस कॉलम के लिए पाठकों की राय आमंत्रित है। पाठकों से अनुरोध है कि अपनी राय अपने नाम सहित इस मोबाइल नंबर पर whatsapp करें-9826072608 या ईमेल. sapriya. gautam@dbcorp.in पर भेज सकते हैं।

माशिमं मप्र बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद फेल होने या उत्तर लिखे से कम अंक प्राप्त होने के कारण तनावग्रस्त - निराश हो अब तक लगभग छह छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या कर ली है । ऐसे में परीक्षा परिणाम के बाद प्रत्येक हाय-हायर सेकंडरी स्कूल ने परीक्षा परिणाम से निराश छात्र- छात्राओं का संजीदगी से पता लगाकर मानसिक तनाव से बचाने के लिए मार्ग दर्शन करना चाहिए। अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें भी परामर्श दें कि वे अपनी महत्वाकांक्षा में आकर दूसरों से अपनी संतानों की तुलना कर उन पर व्यंग्य न कसें। उसे हल करवाकर मानसिक तनाव से बचाने का प्रय| करें तो यह भी एक बहुत बड़ी समाज सेवा होगी । भगवती प्रसाद गेहलोत, मंदसौर

बच्चों को तनाव से बचाने का प्रय| करें

खबरें और भी हैं...