पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

500 आवास का किया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | नगरपालिका परिषद ने वार्ड 21 अभिनंदन क्षेत्र की कर्मचारी काॅलोनी एवं 500 आवास में 36 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि के.के. सिंह कालूखेड़ा व नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। अतिथि पिपलौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्यामसिंह देवड़ा, संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के एस.एस. भाटी मंचासीन थे। क्षेत्रीय पार्षद विजय गुर्जर, पार्षद डिकपालसिंह भाटी, पूर्व पार्षद रानी गुर्जर, सुदीप पाटिल, संजय राठौर, सुरेश भाटी, बलवंत कोठारी, धनश्याम परमार, अनिल टांक, अंकित रावल कालूखेड़ा सहित वार्डवासी मौजूद थे। संचालन राजेंद्रसिंह राणा ने किया। आभार धर्मवीर गुप्ता ने माना।

खबरें और भी हैं...