कुकर्म की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
मंदसौर | कठुवा, उन्नाव समेत देश के विभिन्न हिस्सों में बच्चियों और महिलाओं के साथ हुई कुकर्म व हत्या की घटनाओं के विरोध में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने रविवार रात गांधी चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। बेटी बचाओ के नारे लगाए। गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के चारों ओर मोमबत्तियां प्रज्जवलित की। बलात्कारियों को 6 माह में फांसी देने की मांग की।