पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूकंप का भी असर न हो ऐसा बन रहा कलेक्टोरेट भवन, उदघाटन जून में

भूकंप का भी असर न हो ऐसा बन रहा कलेक्टोरेट भवन, उदघाटन जून में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीआईयू द्वारा यशनगर से बायपास मार्ग पर 11.32 करोड़ में कलेक्टोरेट भवन बनवाया जा रहा है।

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

पीआईयू द्वारा यशनगर से बायपास मार्ग पर 11.32 करोड़ में कलेक्टोरेट भवन बनवाया जा रहा है। यह जिले का पहला भूकंपरोधी प्रशासनिक भवन है। मई अंत तक काम पूरा हो जाएगा एवं मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसमें समय ज्यादा लगता है। काम पूरा करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों की सख्ती के चलते मई अंत तक काम पूरा होने की संभावना है। ऐसे में जल्द नवीन प्रशासनिक भवन का लाभ मिलेगा। शासन ने नवीन कलेक्टोरेट के लिए दो पार्ट में डिजाइन तैयार की। स्वीकृति के अनुसार अभी पार्ट “ए” में केवल कलेक्टर व उनके स्टॉफ के लिए भवन तैयार हो रहा है। पार्ट “बी” में सहयोगी 13 विभागों के लिए भवन के लिए स्वीकृति लेकर दूसरे चरण में काम किया जाएगा।

कलेक्टोरेट की यह है खासियत

भूकंपरोधी प्रशासनिक भवन।

11.32 करोड़ लागत।

5 साल तक मेंटेनेंस बनने के बाद ठेकेदार करेंगा।

7245 वर्ग मीटर में होगा कुल निर्माण।

2410 वर्ग मीटर ग्राउंड फ्लोर पर।

2385 वर्ग मीटर प्रथम तल पर।

2470 वर्ग मीटर द्वितीय तल पर।

1261 मीटर बाउंड्रीवाल की लंबाई।

2018 जुलाई काम पूर्ण की समय सीमा।

खबरें और भी हैं...