विविकं ने 33 केवी लाईन का मेंटेनेंस किया शुरू
विद्युत वितरण कंपनी द्वारा साल में दो बार अप्रैल व नवंबर में मेंटेनेंस किया जाता है। कंपनी ने बरसात से पहले का मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। विभाग ने जिले की 33 केवी लाइन व इसमें लगे ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस 8 अप्रैल से शुरू कर दिया है। शहर की 11केवी लाइनों का मेंटेनेंस 1 से 30 मई तक किया जाएगा।
शहर में वर्तमान में कई जगह ट्रांसफार्मर से ऑइल रिस रहा है तो कई जगह तारों के मध्य जाले जमे हैं। इससे गर्मी में आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं। शहर के एई विक्रांत ठाकुर ने बताया साल में दो बार मेंटेनेंस किया जाता है। इसके बाद भी कोई शिकायत मिलती है तो समाधान किया जाता है। 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस 8 अप्रैल से शुरू कर दिया है। शहर की 11 केवी लाइनों का मेंटेनेंस 1 से 30 मई तक किया जाएगा। जिसके लिए 4 टीम बनाई प्रत्येक में चार लोग रहेंगे। जो विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मर व सभी उपकरणों का मेंटेनेंस देखेंगे।