नीमच व मंदसौर में डीएसपी रहे श्रीवास्तव का निधन
रतलाम | मंदसौर, नीमच, इंदौर और महू सहित अन्य शहरों में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त डीएसपी टी. आर. श्रीवास्तव का रविवार सुबह इंदौर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भमौरी मुक्तिधाम इंदौर में किया गया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। श्रीवास्तव 1 नवंबर 1948 को सब इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस में भर्ती हुए थे और 1984 को डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए। 1975 में सराहनीय सेवाएं को लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी किए गए थे।