मारवाड़ी युवा मंच की मंदसौर इकाई देश की सर्वश्रेष्ठ इकाई, सम्मानित
मंदसौर | अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच मंदसौर इकाई को देश की सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप में सम्मानित किया गया है। सम्मान पश्चिम बंगाल के सिलिगुडी शहर में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में केन्द्रीय जलसंसाधन,गंगा विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। सम्मान मप्र के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, मंदसौर शाखा अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल व उपाध्यक्ष पंकज मित्तल ने प्राप्त किया ।