मालवीय बलाई समाज के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हुआ
संजय गांधी उद्यान में रविवार दोपहर को मालवीय बलाई समाज के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। समाजजन ने संत कबीर की तस्वीर को बग्घी में विराजित कर प्रमुख मार्गों से चल समारोह भी निकाला। जो आंबेडकर चौराहा पहुंचा, कैलाश मार्ग स्थित डाॅ. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद समाजजन प्रमुख मार्ग होकर पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। गायत्री परिवार के सदस्यों ने हिंदू-रीति रिवाज के तहत जोड़ों का विवाह कराया। समारोह में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, सामाजिक समरसता मंच के विनोद मेहता, जितेंद्र गेहलोत, विवाह समारोह समिति अध्यक्ष गोपाल मालवीय, अशोक खिंची समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर समाजजनों ने शपथ ली कि ना किसी तरह का नशा करेंगे और ना दहेज लेंगे। शिक्षा का स्तर सुधारने का निर्णय लिया गया।
संजय गांधी उद्यान में सामूहिक विवाह में शामिल मालवीय बलाई समाज के जोड़े।