आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली वाहन रैली, आज होंगे कई आयोजन
मंदसौर| शहर सहित अंचल में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर नपा ने आंबेडकर की प्रतिमा पर रंगरोगन कराया। जयंती की पूर्व संध्या पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने शुक्रवार शाम को आंबेडकर चौराहा से वाहन रैली निकाली। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस चौराहा पर संपन्न हुई। रैली में जंगीबाबू तंवर, राजाराम तंवर, ओमप्रकाश चौहान, कैलाश गर्ग, श्याम बामनिया, रितेश तंवर, राकेश परिहार, राधेश्याम श्रीमाल, मदनलाल परमार, सुमित सोलंकी सहित सैकडों युवा शामिल थे।
व्याख्यान आज- सामाजिक समरसता मंच द्वारा नपा कार्यालय में 14 अप्रैल शाम 5.30 बजे व्याख्यान किया जाएगा। भाजपा अजा मोर्चा द्वारा सुबह 9.30 बजे आंबेडकर चौराहा पर जयंती समारोह मनाया जाएगा। इधर, कांग्रेस अजा विभाग द्वारा आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई जाएगी।