पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 191 चना, 111 सरसों और 46 क्विंटल मसूर की खरीदी हुई

191 चना, 111 सरसों और 46 क्विंटल मसूर की खरीदी हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया को शुक्रवार को गति मिली। दिनभर में चने की खरीदी 191 क्विंटल 46 किलो, सरसों की खरीदी 111 क्विंटल 10 किलो तक रही, जबकि मसूर की खरीदी 46 क्विंटल तक रही है। समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों ने यह उपज विभिन्न केंद्रों पर बेची।

जिले के किसानों को भोपाल एनआईसी स्तर से मैसेज जाने के बाद से खरीदी व्यवस्था में सुधार आया है। शुरुआती 2 दिन खरीदी नहीं हो सकी थी। सरकार ने खरीदी के लिए जिले में मंदसौर मंडी, पिपलियामंडी, शामगढ़, गरोठ, सुवासरा, सीतामऊ, भानपुरा व दलौदा की मंडियां शामिल हैं। उपमंडी के रूप में मल्हारगढ़ को शामिल किया है। विपणन संघ के जिला अधिकारी एएल पांडेय ने बताया शुक्रवार से खरीदी में तुलनात्मक खासा इजाफा देखने में आया है। जिला स्तर व शासन तक रिपोर्ट भेजी है। खरीदी सभी केंद्रों पर हो रही है, अब मैसेज को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है।

मंडी में चना व सरसों की आवक 1000 बोरी से अधिक रही।

मंडी में तीनों जिंसों की आ‌वक 2500 बोरी से अधिक रही
मंदसौर मंडी में शुक्रवार को चने की आवक 1000 बोरी रही और भाव 3300 से 4400 रुपए क्विंटल तक रहे। इसी तरह मसूर की आवक 250 बोरी रही और भाव 3228 से लेकर 4250 तक रहे। इसी तरह सरसों की आवक 1100 बोरी रही और भाव 3321 से लेकर 4000 रुपए तक रहे। हालांकि जिन किसानों ने सरकार की योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था उनको तुलनात्मक कम भाव मिले। जैसे चने का अधिकतम भाव 3442 रुपए तक, मसूर में 3540 रुपए तक और सरसों में 3511 रुपए तक ही मिल पाया। इस तुलना मे रजिस्टर्ड किसानों को उचित दाम मिले।

खबरें और भी हैं...