- Hindi News
- National
- अंधे कत्ल का खुलासा : अवैध संबंधों से नाराज होकर सालों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
अंधे कत्ल का खुलासा : अवैध संबंधों से नाराज होकर सालों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
इंदिरा कॉलोनी में हुए अंधे कत्ल का वायडीनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में अवैध संबंधों से नाराज होकर एक व्यक्ति ने साले के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार किया। एक आरोपी फरार है।
वायडीनगर टीआई जितेंद्रसिंह सिसौदिया ने बताया 9 अप्रैल को इंदिरा कॉलोनी निवासी किशन पिता जयप्रकाश जायसवाल (25) की अज्ञात लोगों ने हत्या की थी। मामले में कॉलोनी निवासी आदिल पिता शहजाद खां मेवाती को गिरफ्तार किया। उसने साले असलम व इमरान पिता शफी मोहम्मद खां मेवाती के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया किशन के आदिल की प|ी से अवैध संबंध थे। इससे नाराज होकर उसकी हत्या की। एक आरोपी इमरान फिलहाल फरार है।