- Hindi News
- National
- मैजिक के ब्रेक लगाने पर पीछे आ रहा स्कूटर जा घुसा, युवती ने थाने में की शिकायत तो बेहोश हो गया चालक
मैजिक के ब्रेक लगाने पर पीछे आ रहा स्कूटर जा घुसा, युवती ने थाने में की शिकायत तो बेहोश हो गया चालक
कालाखेत में शुक्रवार शाम आगे चल रहे मैजिक के ब्रेक लगाने से पीछे आ रही स्कूटर मैजिक में जा घुसा। स्कूटर एक युवती चला रही थी। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे यहां मैजिक चालक बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर मैजिक चालक के परिजन ने जिला अस्पताल के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर सीएसपी व टीआई बल सहित मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
शुक्रवार शाम 4 बजे मर्दादीन मोहल्ला निवासी शाहरुख पिता रशीद शेख (22) मैजिक लेकर जा रहा था। कालाखेत में अचानक उसने ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे स्कूटर से आ रही प्रियांशी पिता विनोद जैन मैजिक में जा घुसा। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे यहां प्रियांशी ने मैजिक चालक के खिलाफ आवेदन दिया। इस दौरान मैजिक चालक रशीद गिर गया। इस पर उसे जिला अस्पताल भर्ती में कराया। शाम 5.30 बजे रशीद के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। वे रशीद को जिला अस्पताल के बाहर ले आए और चक्काजाम कर दिया। सूचना पर सीएसपी राकेशमोहन शुक्ला व टीआई विनोदसिंह कुशवाह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
पुलिस ने की भाई से मारपीट- रशीद के भाई सलामुद्दीन ने बताया पुलिस अधिकारी ने भाई के साथ मारपीट की है। इससे वह बेहोश हुआ है। यदि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कार्रवाई के डर से बना रहा था बहाना- टीआई कुशवाह ने बताया युवती ने जैसे ही मैजिक चालक के खिलाफ अभद्रता की शिकायत की। वैसे ही मैजिक चालक थाने पर गिर गया। साथ में आए लोग ही उसे जिला अस्पताल ले गए। मारपीट का आरोप गलत है।
जांच की जाएगी- सीएसपी शुक्ला का कहना है कि परिजन ने एसआई पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में जांच की जाएगी।