पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवक ज्यादा होने से फूलों के रेट गिरे, 20 रुपए गुलाब व 5 रुपए किलो बिका नवरंगा

आवक ज्यादा होने से फूलों के रेट गिरे, 20 रुपए गुलाब व 5 रुपए किलो बिका नवरंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूलों का राजा गुलाब इन दिनों दो वर्षोंं के मुकाबले सबसे कम रेट में बिक रहा है। छह माह पहले 400 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाला गुलाब दो माह से 20 रुपए प्रतिकिलो पर आकर ठहर गया है। वहीं आवक की अधिकता के कारण नवरंगा भी 5 रुपए किलो बिक रहा है। ऐसे में किसानों का खेत से फूल मंडी तक लाने का भाड़ा भी नहीं मिल रहा है।

फूल मंडी में फूलों की अधिक आवक के कारण भाव में भारी गिरावट आई है। अक्सर अप्रैल में गुलाब और नवरंग की आवक कम रहती है लेकिन इस बार आवक की अधिकता के कारण रेट काफी गिर गए हैं। पिछले वर्ष अप्रैल माह में गुलाब 80 किलो बिका था और नवरंग 30 से कम नहीं हुआ। दाम अधिक मिलने पर इस वर्ष किसानों ने पिछले साल की अपेक्षा गुलाब और नवरंग की बुआई अधिक मात्रा में की। जिससे रोज 8 से 10 क्विंटल गुलाब फूल मंडी में पहुंच रहा है। जग्गाखेड़ी निवासी राहुल प्रजापति का कहना है कि पिछले साल गुलाब से अच्छा लाभ मिला था लेकिन इस बार तो खर्चा भी नहीं निकल रहा है। गर्मी के कारण खेत में भी फूल को ज्यादा समय तक नहीं रख सकते ऐसे में नुकसान खाकर भी फूल बेचना पड़ रहे हैं। फूल विक्रेता अश्विन बसेर का कहना है कि 5 वर्षों में गुलाब का दाम इतना कभी नहीं गिरा। अभी तो यह हाल है कि कई बार गुलाब और नवरंग बिकने से रह जाता है ओर उसे फेंकना पड़ता है। अप्रैल माह में 35 से 40 क्विंटल फूलों का मंडी में आना एक रिकाॅर्ड है।

खबरें और भी हैं...