पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वल्लभाचार्य ने कृष्ण भक्ति में सेवा व समर्पण का भाव जगाया सक्सेना

वल्लभाचार्य ने कृष्ण भक्ति में सेवा व समर्पण का भाव जगाया - सक्सेना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयंती कार्यक्रम में मौजूद समाजजन ।

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

पुष्टि मार्ग के प्रवर्तक वल्लभाचार्य जयंती पर अंतरराष्ट्रीय भागवताचार्य गोलोकवासी मदनलाल जोशी की स्मृति में वल्लभाचार्य सप्तम सामान्य ज्ञान स्पर्धा श्री गोवर्धननाथ मंदिर जीवागंज में हुई। विजेताओं को पं. जोशी स्मृति शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज गिरिराजदास सक्सेना थे। उन्होंने कहा कि महाप्रभु ने बाल्यकाल से ही धर्मपथ पर सिद्धांतों का प्रतिपादन करना शुरू कर दिया था। पुष्टि मार्ग का प्रवर्तन कर आपने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए वैष्णवजन को सेवा और समर्पण के भाव से जोड़ा। वल्लभाचार्य द्वारा प्रवर्तित पुष्टि मार्ग का आज विदेशों में भी विस्तार हुआ है। सामान्य ज्ञान स्पर्धा में प्रथम स्थान स्नेहलता महेंद्र पारिख, द्वितीय स्थान उमा महेश पारिख, तृतीय स्थान काजल नागर ने प्राप्त किया। समिति संयोजक डॉ. घनश्याम बटवाल का राज्य स्तरीय पत्रकारिता सम्मान प्राप्त होने पर सम्मान किया। स्वाध्याय मंच अपना घर के संस्थापक राव विजयसिंह, बंशीलाल टांक, गोपालकृष्ण शर्मा, सेवा भारती के विनोद मेहता, योगेश जोशी, ब्रजेश जोशी सहित अनेक श्रद्धालुजन मौजूद थे। संचालन श्री गोवर्धननाथ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रबोध पारिख ने किया।

स्पर्धा में स्थान प्राप्त करने पर सम्मान करते अतिथि ।

खबरें और भी हैं...