पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यावरण बचाने कागज की थैलियां बांटीं

पर्यावरण बचाने कागज की थैलियां बांटीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | पर्यावरण की रक्षा-भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पोरवाल सोशल ग्रुप सदस्यों ने महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर दुकानदारों, सब्जी व फल व्यवसायियों को 40 किलो कागज की थैलियां निःशुल्क वितरित की। ग्रुप अध्यक्ष रेखा पोरवाल ने कहा कि ग्रुप द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए समय-समय पर प्रयास किए जाते रहे हैं। अनुपयोगी प्लास्टिक की थैलियां पर्यावरण में मलीनता घोल रही हैं। इससे भविष्य में परिणाम बुरे होंगे। सभी को प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से बचना चाहिए तथा कपड़े व कागज की थैलियों का उपयोग करें। सचिव कृष्णा सेठिया, उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, सुषमा सेठिया, सुमित्रा चौधरी, उषा चौधरी, कलावती र|ावत, प्रीति घाटिया, रानी र|ावत, ममता सेठिया, विद्या पोरवाल सहित ग्रुप सदस्य मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...