पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपूत समाज ने छात्रावास की जमीन को लेकर कलेक्टर से की चर्चा

राजपूत समाज ने छात्रावास की जमीन को लेकर कलेक्टर से की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | शहर में राजपूत समाज के छात्रावास की भूमि को लेकर जिला राजपूत समाज, करणी सेना, प्रताप सेन व महिला इकाई ने कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव से चर्चा की।

विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह खेजडिय़ा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बताया कि सीएम ने 20 जनवरी के प्रवास के दौरान हवाई पट्टी तथा नयाखेड़ा चौराहे पर छात्रावास भूमि के आवंटन को लेकर सभी जानकारी के निर्देश दिए थे। पुन: परीक्षण प्रक्रिया कर ली है। कलेक्टर ने कहा नए फारमेट में सभी प्रकार की अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया है। कलेक्टर ने कहा 20 मई तक सभी जानकारी कमिश्नर कार्यालय उज्जैन प्रेषित कर भूमि आवंटन के संबंध में सारे प्रस्ताव के समर्थन में शासन को भेजा जाएगा। संगठन सचिव केके सिंह भाटी, नेपालसिंह शक्तावत, रवींद्रसिंह राणा, योगेंद्रसिंह चुंडावत, दुर्गेश कुंवर भाटी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...