पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लहसुन 27000 बोरी आया, भावांतर शुरू होते ही प्याज की आवक भी बढ़ी

लहसुन 27000 बोरी आया, भावांतर शुरू होते ही प्याज की आवक भी बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज गर्मी के बीच मंदसौर मंडी में कृषि जिंस लेकर बड़ी तादाद में किसान पहुंच रहे हैं। गुरुवार को लहसुन की बंपर आवक रही। भावांतर योजना शुरू होते ही प्याज की आवक बढ़ी है। जो औसत 250 बोरी रोज से बढ़कर 3000 बोरी पहुंची। दिनभर में 19 तरह की कृषि जिंसों की आवक 41976 बोरी रही है।

कृषि जिंसों में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी खत्म होने के बाद चना-मसूर व सरसों की खरीदी हो रही है। यह 9 जून तक चलेगी। गुरुवार को मंदसौर मंडी में लहसुन की आवक 27000 बोरी रही और भाव 300 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। भावांतर में प्याज ने जोर पकड़ा और भाव 100 से लेकर 565 रुपए तक के स्तर पर रहे। सोयाबीन की आवक 4500 बोरी रही। भाव 2850 से 3701 रुपए तक रहे। गेहूं की आवक 4000 बोरी रही और भाव 1660 से 1881 रुपए तक रहे। शेष जिंसों में मक्का, उड़द, चना, मसूर, धनिया, मैथी, अलसी, सरसों, तारामीरा, इसबगोल, कलौंजी, जौ, चना डॉलर, असालिया, तुलसी बीज शामिल रही। मंदसौर मंडी सचिव ओपी शर्मा के मुताबिक पिछले दिनों अवकाश के बीच खासा स्टॉक आया था, ऐसे में मंडी में लहसुन की बंपर आवक रही। समय पर नीलामी कराई ताकि ज्यादा किसान माल बेच सकें।

गुरुवार को मंदसौर मंडी में लहसुन की आवक 27000 तक पहुंची।

प्याज के लिए जहां से पंजीयन कराया वहां मिलेगी अंतर की राशि

भावांतर योजना की खरीदी के साथ ही मंडी में प्याज की आवक ने जोर पकड़ा। आवक 3000 बोरी तक रही। किसानों ने जिस सोसायटी के माध्यम से उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया, वहीं से उनके खातों में अंतर की राशि अगले दिनों में आएगी। प्रक्रिया के तहत उपज बेचने के बाद किसानों को बिक्री की रसीद लेकर सोसायटी जाकर इंट्री कराना होगी। वहां डिटेल नोट के बाद पोर्टल पर डिटेल दर्ज होगा। इसके बाद किसानों के खातों में अंतर राशि आएगी। भावांतर योजना में किसानों को प्रति किलो प्याज 8 रुपए किलो के मान से राशि मिलना है।

समर्थन के गेहूं की 4000 बोरी परिवहन कराई, शेष दो दिन में हटाएंगे

15 मई को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का काम बंद हुआ। 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा स्टॉक खरीदी हुई। इस बीच नागरिक आपूर्ति निगम ने गेहूं के परिवहन पर काम शुरू कर दिया। इसके बाद जगह होने पर वेयर हाऊस में 4000 बोरी रखवा दी। 2000 बोरी और वेयर हाऊस के बाहर पड़ी है। दरअसल मौसम बिगड़ने के बीच नुकसानी न हो इसे लेकर निगम ने बाहर पड़े स्टाॅक को गाेदाम में रखने के लिए जगह कराई। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक डीके शर्मा के मुताबिक जगह होने के बाद आधे से ज्यादा स्टॉक गाेदाम में रखवा दिया है। परिवहन के बीच शेष माल जल्द हटाएंगे ताकि सुरक्षा बनी रहे।

खबरें और भी हैं...