अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में गर्मी की मूंगफली फसल की आवक शुरू हो जाएगी। गुजरात सरकार खरीदी गई मूंगफली के बेचवाली वर्षाकाल में शुरू कर सकती है। महाराष्ट्र के हिंगोली, परभणी, नांदेड लाइन में मूंगफली की आवक शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके बाद उप्र, हरियाणा, बिहार में गर्मी की फसल शुरू होने की आशा है। राजस्थान सरकार के अनुसार वर्ष 2018 में मूंगफली का उत्पादन 11 लाख टन होने की आशा है, जबकि वर्ष 2017 में 12.59 लाख टन हुआ था। गुजरात के सौराष्ट्र, राजकोट, तेलंगाना, कर्नाटक में मूंगफली की आवक बनी हुई है।
उतार-चढ़ाव जारी
अमेरिका में मार्च में रिकॉर्ड 171.85 मिलियन बुशल सोयाबीन की क्रशिंग हुई है। यह क्रशिंग फरवरी से 11 से 8 प्रतिशत और मार्च से 12.3 प्रतिशत अधिक है। पिछले 5 से 6 दिनों में सोयाबीन के भावों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा, लेकिन अत्यधिक घट-बढ़ नहीं हो सकी। एक सोमा में ही बाजार घूम रहा था।
खाद्य तेलों में ग्राहकी कमजोर रही। कमजोर ग्राहकी के बावजूद प्लांटों ने ऊंचे भाव खोले। अविएग्रो 752 विप्पी केशव महाकाली 753 बजरंग 754 इंदौर पाम 790 रुपए। धानुका 742 मंदसौर 744 रुपए। कांडला पाम 728 से 730 सोया डीगम 702 से 705 सोया रिफाइन 738 से 740 रुपए। सरसों की आवक 2.55 लाख बोरी की रही। राजस्थान 1.25 लाख, मप्र 15 हजार, उप्र 40 हजार, गुजरात 10 हजार बोरी की आवक रही।
प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन रामा 3650 विप्पी 3525 अविएग्रो 3750 बंसल भोपाल 3725 धानुका 3725 इटारसी ऑइल्स 3750 खंडवा ऑइल्स 3725 कृति 3700 महाकाली 3750 सावरिया एग्रो मंडीदीप 3750 शांति ओव्हरसीज 3700 धुले 3800 सोलापुर 3900 लातूर 3870 नांदेड 3900 हिंगोली 3900 रुपए। सोयाबीन की आवक मप्र 15 से 20 हजार बोरी की रही। सोया डीओसी सांगली 32500 खामगांम 30500 रुपए।
इंदौर सींगदाना तेल 870 से 890 सोया रिफाइन 750 से 753 साॅल्वेंट 718 से 722 रुपए। तिलहन बाजार|मंडी में सरसों हलकी 3500 से 3700 मीडियम 3800 से 3900 निमाड़ी 4000 से 4050 रायड़ा 3350 से 3450 सोयाबीन 3650 करंज 2600 टोली 2500 रुपए। कपास्या खली| इंदौर, देवास, उज्जैन 990 (60 किलो) 1156 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 975 (60 किलो) 1137 (70 किलो) अकोला 1425 रुपए।