मंदसौर | मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना में हर गरीब, हर मजदूर को जमीन का पट्टा दिया जाएगा। 2023 तक मध्यप्रदेश में रहने वाले हर गरीब व्यक्ति को सरकार पक्का मकान बनाकर देगी। इसमें अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान एवं भवन बनाने के लिए राशि दी जा रही है।