इंडो-नेपाल इंटरनेशनल क्याेकुशिनकाई फुल काॅन्टेक्ट कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार शाम को चंद्रपुरा स्थित भगवान पशुपतिनाथ अतिथिगृह में हुआ। पहले दिन डेमो मैच खेले गए। जिला स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में रविवार सुबह से शाम तक यहां दोनों देशों के 350 खिलाड़ी खेल कौशल की प्रस्तुति देंगे। इनमें से 70 खिलाड़ी नेपाल से आए हैं। मिनी, जूनियर व सीनियर स्तर पर मैच होंगे। ओपन टूर्नामेंट में वैट कैटेगरी आधार पर मैच होंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
शुभारंभ पर मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा मंदसौर शहर में हर तरह की खेल गतिविधि बढ़ी है। जूडो-कराते से लेकर क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबॉल समेत अन्य खेलों की ओर बच्चों से लेकर युवाओं तक का रुझान बढ़ा है। बेहतर माहौल देने का प्रयास हो रहा है। सरकार द्वारा खेल सुविधाओं में किसी भी तरह से बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होना बड़ी बात है, खेलप्रेमियों को बेहतर मुकाबले देखने को मिलेंगे। अतिथियों में जिपं अध्यक्ष प्रियंका गाेस्वामी, एसपी मनोजकुमार सिंह, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष नरेश चंदवानी, डॉ. घनश्याम बटवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष धीरज पाटीदार, व्यवस्था प्रभारी विजय कोठारी भी मौजूद थे। जिला स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भानुप्रतापसिंह सिसौदिया ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। स्वागत उमेश पारिख, आशीष गौड़, हेमंत अग्रवाल, भेरूलाल साहू, दिनेश नागर, प्रहलाद डगवार, खेल कोच गगन कुरील, सैयद आफताब आलम ने किया। अतिथियों के समक्ष भारत व नेपाल के खिलाड़ियों ने डेमो प्रस्तुति दी।
स्पर्धा
इंडो-नेपाल इंटरनेशनल कराते टूर्नामेंट शुरू, मिनी, जूनियर व सीनियर स्तर पर बालक-बालिका वर्गों में सुबह से शाम तक होंगे मुकाबले
इंडो-नेपाल इंटरनेशनल कराते टूर्नामेंट शुरू। पहले दिन खिलाड़ियों ने डेमो प्रस्तुति भी दी।
समापन के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आज होगा
रविवार शाम 6 बजे समापन व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। अतिथियों में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सहकार्यालय मंत्री हिम्मत डांगी, भाजपा दक्षिण मंडल नगर अध्यक्ष संजय मुरड़िया, सुरेश भाटी भी मौजूद रहेंगे।