पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्री रवाना, भाजपा महिला पदाधिकारियों ने तोड़े रेलवे नियम

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन यात्री रवाना, भाजपा महिला पदाधिकारियों ने तोड़े रेलवे नियम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीर्थदर्शन यात्री ट्रेन के समय ट्रैक पार करती महिला पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता | मंदसौर

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शनिवार सुबह 11 बजे 202 यात्री रामेश्वरम् के लिए रवाना हुए। मंदसौर रेलवे स्टेशन पर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों का स्वागत किया। ट्रेन 23 मई को वापस मंदसौर पहुंचेगी। तीर्थ यात्रियों के जाने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कियावत, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा आर्य, जिला महामंत्री मीनू मंसूरी, तुलसा खत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने रेलवे की पटरी क्राॅस कर नियम को तोड़ा। सुषमा आर्य का कहना है कि एक बुजुर्ग यात्री को लेने जा रहे थे। गलती तो हुई है आगे से ध्यान रखेंगे। अनिल कियावत ने कहा मेरे वाहन की चाबी यात्री के पास रह गई थी जल्दी में ध्यान नहीं रहा। 8 माह पहले विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी रेलवे का नियम तोड़ चुके हैं लेकिन अब वे ओवरब्रिज का उपयोग करते हैं।

स्टेशन पर खड़ी तीर्थदर्शन यात्री ट्रेन

पटरी क्रॉस करने पर 3 साल की जेल और 2 हजार का हो सकता है जुर्माना

रेलवे नियम के अनुसार स्टेशन पर पटरी क्राॅस करने पर यात्री को तीन साल की जेल और दो हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। रेलवे में सजा ओर जुर्माना रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा तय किया जाता है।

हम अनाउंसमेंट करते रहते हैं

ट्रेन आने से 5 मिनिट पहले से हम अनाउंसमेंट करते रहते हैं कि यात्री पटरी क्राॅस ना करें। ओवरब्रिज का उपयोग करें लेकिन यात्री मानते नहीं हैं। हम समय-समय पर चालानी कार्रवाई भी करते हैं। भगवतीप्रसाद कैथवास, स्टेशन अधीक्षक

खबरें और भी हैं...