पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसपोर्टनगर... 40 लाख में हाेगा डामरीकरण

ट्रांसपोर्टनगर... 40 लाख में हाेगा डामरीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर | नगरपालिका परिषद ने शनिवार को ट्रांसपोर्टनगर में डामरीकरण का शुभारंभ किया। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा की जब भी सरकार बनी है, विकास हुआ है। पूर्व में गांवों में सड़कें नहीं थीं, गरीबों को पक्के मकान के लिए सहयोग राशि नहीं मिलती थी। गरीबों को लकड़ी जलाकर खाना बनाना ना पड़े इसके लिए उज्जवला योजना बनी, मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए। नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने कहा कि दो साल में नपा परिषद ने ट्रांसपोर्टनगर में दो करोड़ से अधिक के कार्य को मंजूरी दी। विवेकानंद जो ट्रांसपोर्टनगर में लगा है यहां ग्रिड निर्माण व विद्युतीकरण की आवश्यकता को देखते हुए जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। स्वागत भाषण पार्षद प्रतिनिधि व स्वच्छता एम्बेसेडर पुखराज दशोरा ने दिया। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने साफा बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन चंद्रशेखर नागदा ने किया। आभार विद्या दशोरा ने माना।

खबरें और भी हैं...