मतदाताओं को बूथों तक लाने के लिए लगाए थे वाहन
रामगढ़| रामगढ़ नगर परिषद चुनाव के कई बूथों में मतदाताओं को ले जाने के लिए कई वाहन लगाए गए थे। ये वाहन चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के थे। मतदाताओं को बूथ तक जाने के लिए परेशानी हो रही थी। छतरमांडू के मतदाताओं के लिए कुरुम व चाहा स्कूल में बूथ बनाए गए थे। बूथ की दूरी अधिक होने और गर्मी की वजह से मतदाता घर से नहीं निकल रहे थे। लेकिन, वाहनों की सुविधा मिलने के बाद मतदाता बूथों तक जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह हाल अधिकतर बूथों में देखने को मिला। वहीं, गर्मी की वजह से परेशान मतदाता गमछा खींच कर धूप से बचते रहे। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव को लेकर शहर में सन्नाटा पसरा रहा। जिले के दूसरे इलाकों से आने वाले वाहनों का आवागमन कम रहा। स्टैंड में गाड़ियां नहीं थीं। चुनाव का असर शहर के बाजार में भी देखा गया। रोजाना के मुकाबले सोमवार को लोगों की भीड़ कम दिखाई दी। शहर के सभी मुख्य सड़क पर पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही।