सिरका अरगड्डा में लोकतंत्र के महापर्व में वोट देने उमड़े मतदाता
कोयलांचल अरगड्डा -सिरका, हेसला, मनुवां, फुलसराय में सोमवार को लोकतंत्र के महापर्व मतदान में लोगों का जनसैलाब उमड़ा। लंबी कतारों में धूप में खड़े होकर मतदाताओं ने जमकर अपने मतों का प्रयोग ईवीएम मशीन में अपने चहेते उम्मीदवारों को बटन दबाकर किया। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ, जो संध्या 5 बजे समाप्त हुआ। इसी के साथ सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।
फुलसराय वार्ड 10 के बूथ 10/01 कुल 727 में 611 मतदान, बूथ 10/02 में 759 में 641 , बूथ 10/03 में 719 में 687 वोट , मनुवां वार्ड 11 के बूथ 11/01 कुल 978 में 789 , बूथ 11/02 में 608 में 452 , बूथ 11/03 में 1167 में 964 मतदान हुआ। इसके साथ ही हेसला वार्ड 12 के बूथ 12/01 में कुल 685 में 448 , बूथ 12/02 में 1070 में 842 , अरगड्डा वार्ड 13 के बूथ 13/01 में कुल 437 में 197 , बूथ 13/02 में कुल 872 में 398 मतदान हुआ। इसी क्रम में बूथ 13/03 में 651 में 319 , अरगड्डा वार्ड 14 के बूथ 14/01 में 701 में 492 , बूथ 14/02 में 523 में 320 , बूथ 14/03 में 776 में 511 , बूथ 14/04 में 955 में 497 मतदान हुआ। इसी प्रकार से सिरका वार्ड 15 के बूथ 15/01 में 704 में 522 , बूथ 15/02 में 741 में 397 , बूथ 14/03 में 1034 में 634 मतदान हुआ, सिरका वार्ड 16 के बूथ 16/01 में873 में 638 वोट गिरा, बूथ 16/02 में 941 में 478 मतदान हुआ, सिरका वार्ड 17 के बूथ 17/01 में कुल 1049 में 646 , बूथ 17/02 में 1084 में 722 वोट गिरा, बूथ 17/03 में 998 में 745 पोलिंग हुई।
बीडीओ सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकारी डंडा खुद ही उठाया
इसके अलावा मनुवां विद्यालय में आदर्श बूथ 11/02 का उद्घाटन बुजुर्ग मतदाता महमूद अंसारी 65 वर्ष व हसीबुन निशा उम्र लगभग 62 वर्ष के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान सभी बुजुर्ग मतदाताओं को फूलमाला पहना व गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। सुबह अरगड्डा के मध्य विद्यालय बूथ संख्या 14/02 की मशीन खराब हो गई, जिसके कारण वोट 40 मिनट बाधित हुई। इसके बाद अधिकारी के निगरानी में मशीन ठीक कर मतदान शुरू हुआ। फुलसराय बूथ 10 में गड़बड़ी करने वालों को सुरक्षा कर्मियों ने खदेड़ा। हेसला के बूथ 12/02 में मांडू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकारी डंडा खुद ही उठा लिया। सिरका के 17/01 व 03 में नई युवा मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग वोट से किया। क्षेत्र के आठ वार्डों में मतदान शांति पूर्ण संपन्न हुआ। बूथ सुरक्षा के लिए इंडियन रिजर्व पुलिस बल, पुलिस, होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे। समय समय पर मजिस्ट्रेट, सीओ, डीपीआरओ की बूथों का निरीक्षण कर रहे थे।
अरगड्डा 14/02 में खराब मशीन ठीक करते पोलिंग अधिकारी।