पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच दिवसीय महायज्ञ में हुए कई पूजन, परिक्रमा करने वालों की लगी भीड़

पांच दिवसीय महायज्ञ में हुए कई पूजन, परिक्रमा करने वालों की लगी भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू के गोबिंदपुर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिव-हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को कई पूजन हुए। आचार्यों ने यजमानों को रूद्री पाठ, वेदी पूजन, अग्नि स्थापना, जलाधिवास तथा सभी देवी देवताओं का आहवान करवाया। वहीं यज्ञ मंडप में भक्त संकल्प ले परिक्रमा किया।

यज्ञ के सफल आयोजन में अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर, महासचिव अशोक प्रजापति, सचिव महेश यादव, कोषाध्‍यक्ष नागेश्वर प्रजापति, संरक्षक सुदर्शन कुमार व महेन्द्र प्रजापति, धनेश्वर साव मुख्य भूमिका निभा रहें है।

नारी सर पे पल्लू अपने पति की दीर्घायु के लिए लेती है: मिथलेश्वरी

विदेश व भारत की महिलाओं में काफी अंतर है। भारतीय नारी अपने सर पे पल्लू अपने पति की दीर्घायु की आशीष लेती है। उक्त बातें अयोध्या के मानसा कोकिला मिथलेश्वरी शास्त्री ने गोबिंदपुर में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ में प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि घर की नारी अगर शिक्षित होगी तभी देश व विदेश की नारी शिक्षित होगी। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए बेटी को बचाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आज अगर बेटी नहीं बचाओगे तो फिर बहु कहां से लावोगे।

खबरें और भी हैं...